रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, औरंगजेब एक क्रूर आक्रमणकारी रहा है। पूरी दुनिया जानती है कि उसने हिंदुओं पर अत्याचार किया है, इसलिए उस क्रूर हमलावर के प्रति किसी को भी सम्मान और सहानुभूति नहीं रखनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने मार्च 2026 तक देश और बस्तर को नक्सलवाद मुक्त करने का कदम उठाया है, उस दिशा में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों का आत्मसमर्पण हो रहा है। लोगों में शांति और सद्भावना बनाने के लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ बस्तर में विकास के काम भी लगातार किए जा रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर निश्चित ही चर्चा की होगी और हमने जो नक्सल पुनर्वास राहत नीति बनाई है, उसके बारे में भी जानकारी दी होगी। आगामी सरकार की हमारी क्या योजनाएं हैं, उन पर भी जरूर चर्चा हुई होगी।

कानून व्यवस्था पर श्री साव ने कहा कि, कौन पर्दे के पीछे साजिश और षडयंत्र रच रहा है। प्रदेश में कौन कानून व्यवस्था बिगाड़ रहा है, इसे जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार पूरी तरह कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में सक्षम है। उन्होंने कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी बैठक से जनता को कोई लाभ नहीं होगा। ये पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार की एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ेंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *