रायपुर | 19 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में किया जाएगा। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो तीन नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। इन विधायकों को सीएम ने कल शाम सीएम हाउस बुलाकर औपचारिक बधाई भी दे दी है।

कौन होंगे नए मंत्री?

जानकारी के मुताबिक, जिन तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है, उनके नाम पहले ही लगभग तय हो चुके थे.

गजेंद्र यादव (दुर्ग)
खुशवंत साहेब (आरंग)
राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर)

सीएम ने मंगलवार शाम को इन तीनों विधायकों से मुलाकात की और मंत्रिपद की जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इन नामों को लेकर पार्टी हाईकमान से भी हरी झंडी मिल चुकी है।

पहले दो बार टल चुका है विस्तार

गौरतलब है कि विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 21 दिसंबर 2023 को 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि एक पद खाली रखा गया था। जून 2024 में रायपुर से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिससे मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए।

इसके बाद दिसंबर 2024 और फिर मई 2025 में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हुईं, लेकिन अंतिम समय में इसे टाल दिया गया। इस बार भी अटकलें तेज थीं, मगर अब तारीख और समय दोनों तय हो चुके हैं।

हाईकमान ने दिया 13 मंत्रियों की मंजूरी

छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दोनों जगह 90-90 विधायक हैं। हरियाणा में 13 मंत्री हैं, इसी आधार पर छत्तीसगढ़ में भी 13 मंत्री बनाए जाने की मांग उठी थी। पार्टी नेतृत्व ने इस मांग पर मुहर लगाई, जिसके बाद से कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई।

नामों पर बनी सहमति, कुछ दिग्गज रह गए पीछे

कैबिनेट में शामिल किए जाने को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी रेस में थे। इनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, संपत अग्रवाल आदि के नाम चर्चा में थे। मगर अंतिम समय में खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नाम अचानक सामने आए। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद इन नामों को लेकर तस्वीर साफ हो गई थी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सब कुछ तय

कल शाम गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम से मुलाकात की। उनसे पहले भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गोमती साय भी मुख्यमंत्री से मिलीं, हालांकि उन्हें इस बार मौका नहीं मिलेगा।

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

अब सबकी नजरें कल के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जो सुबह 10:30 बजे राजभवन में होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे विष्णुदेव साय की कैबिनेट को संतुलन मिलेगा और आगामी चुनावी रणनीति में मजबूती आएगी।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed