रायपुर, 19 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कल विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यधारा में लौटने की अपनी खुशी और अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से उनके पूर्व जीवन और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान नक्सलियों ने बताया कि पहले उनका जीवन जंगलों में भय और असुरक्षा के बीच गुजरता था, लेकिन अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने यह भी बताया कि उनके क्षेत्रों में अब सड़कों, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है, जिससे उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने पहली बार होली जैसे त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाया, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम न केवल व्यक्तिगत जीवन में बदलाव का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा संकेत भी है। उन्होंने कहा कि संविधान में विश्वास जताकर इन सभी ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प को जल्द ही पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक भी उपस्थित थीं।

________________
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, आत्मसमर्पण नक्सली, विष्णु देव साय, बीजापुर नक्सल, कांकेर समाचार, नक्सल पुनर्वास योजना, छत्तीसगढ़ विकास, मुख्यधारा में वापसी

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *