जिला पंचायत रायपुर की नई पहल : MKSP योजना के तहत 20 गाँवो को मिलेगा लाभ, आरंग विकासखंड में 1400 हितग्राहियों का चयन

सफल उद्यमी दीदी करेगी क्लस्टर आजीविका सेवा केंद्र का संचालन, 4 क्लस्टरों में 1200 परिवारों को बनाई जाएंगी लखपति दीदी

रायपुर, 19 जून 2025/ जिला पंचायत रायपुर के मार्गदर्शन में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना (MKSP) के तहत आरंग विकासखंड के 20 गांवो में एकीकृत विकास की अभिनव पहल की गयी है। इस योजना के तहत 4 क्लस्टरों में 250–300 परिवारों को दो या अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़कर “लखपति दीदी” बनाया जाएगा ।

अभी तक विकासखण्ड मे 1400 हितग्राहियों का चयन, ग्राम मे कार्यरत कैडर सीआरपी द्वारा किया जा चुका है। कृषि संबद्व सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन प्रत्येक क्लस्टरों मे स्थापित आजीविका सेवा केन्द्र के द्वारा किया जायेगा जिसका संचालन एक सफल उद्यमी दीदी करेगी। चयनित उद्यमी को परियोजना से ब्याज रहित ऋण की पात्रता है।


क्लस्टर में स्थापित आजीविका सेवा केन्द्र से हितग्राहियों को निम्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है :- पोल्ट्री, पशुपालन, किचन गार्डन, मछली पालन, नर्सरी, बायो रिसोर्स सेंटर, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि इनपुट सहयोग एवं FPC के माध्यम से बाज़ार उपलब्धता शामिल है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed