रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बीते एक माह के दौरान 16 करोड़ 43 लाख 85 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इन कार्यों में सड़क निर्माण**, सामुदायिक भवन, शासकीय स्कूलों का उन्नयन, पार्कों का सौंदर्यीकरण, जल निकासी, एमअतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

ये कार्य क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में स्वीकृत किए गए हैं। भाजपा सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*वार्डवार स्वीकृत राशि इस प्रकार है:

  • वीर सावरकर वार्ड – ₹80 लाख
  • माधवराव सप्रे वार्ड – ₹168.65 लाख
  • ठाकुर प्यारेलाल वार्ड – ₹160 लाख
  • संत रविदास वार्ड – ₹163.20 लाख
  • रामकृष्ण परमहंस वार्ड – ₹665 लाख
  • रामदास वार्ड – ₹55 लाख
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड – ₹63 लाख
  • आत्मानंद वार्ड – ₹289 लाख

विधायक राजेश मूणत का कहना है कि “यह कोई आयोजन नहीं, बल्कि बीते एक माह की विकास गतिविधियों का लेखा-जोखा है। हमारा उद्देश्य है कि रायपुर पश्चिम के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह विकास की दिशा में हमारा निरंतर प्रयास है, न कि दिखावे का कोई अवसर।”

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में समावेशी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं हर कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

*स्थानीय नागरिकों की प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक रही है। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि विकास की यह गति आगे भी बनी रहेगी और सभी वार्डों में समयबद्ध कार्य पूरे होंगे।

इस प्रकार रायपुर पश्चिम विधानसभा में बीते एक माह के भीतर प्रारंभ हुए कार्य न केवल क्षेत्र के स्वरूप को बदलेंगे, बल्कि लोगों के जीवन में सुविधा और सहजता भी बढ़ाएंगे।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed