नवरात्रि के महापर्व मे विधायक अनुज ने क्षेत्र को दिया 01 करोड़ 94 लाख रुपए के विकास कार्यो की बड़ी सौग़ात

इन विकास कार्यों से समृद्ध और सशक्त ग्राम बनाने के हमारे संकल्पों को गति मिलेगी-अनुज

आज धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो की नीव रखी जिसमे विधानसभा के राजधानी स्थित जोरा में हॉट बाजार निर्माण कार्य लागत राशि – 154.48 लाख रु व ग्राम सिलतरा के सी सी रोड निर्माण कार्य एवं सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि – 20 लाख व ग्राम गोढ़ी के सामुदायिक भवन निर्माण लागत राशि – 20 लाख रु। उक्त सभी कार्यो का भूमिपूजन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ| इस अवसर पर जनसुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का क्षेत्रवासियों के साथ विधायक ने विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार उसके विकास से होकर गुजरता है। हमारा यही प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास कर वहां अधोसंरचना निर्माण से गांव की प्रगति और जनता का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो। यह विकास कार्य ही समृद्ध धरसींवा के संकल्प को सिद्धी की ओर अग्रसर कर रहें हैं, साथ ही आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित हो रही है। इन विकास कार्यों से समृद्ध और सशक्त ग्राम बनाने के हमारे संकल्पों को गति मिलेगी। जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना एवं गाँव को विकसित और धरसींवा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हमारी विष्णु देव साय जी कि सरकार ग्रामों के विकास में कोई कमी होने नही दे रही है और आगे भी गावों को विकास कार्यो की सौगाते मिलती रहेगी।


इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहें।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *