जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब जम्मू से कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस मांडा इलाके के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, और फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

यह हादसा जम्मू के रामनगर क्षेत्र के मांडा में उस वक्त हुआ, जब बस एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, यह बस फ्लिक्स कंपनी की थी, जो दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी) जा रही थी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर पुलिस और बचाव दल की टीम पहुंच चुकी है, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। बस में करीब 16 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब ड्राइवर को बचाने की कोशिशें भी चल रही हैं।”

इस बीच, पुलिसकर्मी और बचाव दल के सदस्य क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन जवान पूरी मेहनत से ऑपरेशन में जुटे हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। बस जम्मू से कटरा जा रही थी, और इसमें करीब 16 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, ड्राइवर को बचाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं।”

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *