मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
आवश्यक वस्तुओं और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस
रायपुर, 28 मार्च 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज प्रातः 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त रायपुर, सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
यह बैठक पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आयोजित की जा रही है, ताकि राज्य में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता और आपूर्ति सुचारु रहे। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भंडारण और वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री श्री साय कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे और अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई हो।
इस उच्चस्तरीय बैठक में खाद्य, उद्योग, कृषि, खनिज, परिवहन, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समीक्षा बैठक
- आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता
- कानून-व्यवस्था रायपुर
- LPG, पेट्रोल, डीजल आपूर्ति
- पश्चिम एशिया स्थिति
- ऊर्जा सुरक्षा और वैकल्पिक ऊर्जा
