मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

आवश्यक वस्तुओं और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

रायपुर, 28 मार्च 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज प्रातः 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त रायपुर, सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

यह बैठक पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आयोजित की जा रही है, ताकि राज्य में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता और आपूर्ति सुचारु रहे। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भंडारण और वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री श्री साय कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे और अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई हो।

इस उच्चस्तरीय बैठक में खाद्य, उद्योग, कृषि, खनिज, परिवहन, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समीक्षा बैठक
  • आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता
  • कानून-व्यवस्था रायपुर
  • LPG, पेट्रोल, डीजल आपूर्ति
  • पश्चिम एशिया स्थिति
  • ऊर्जा सुरक्षा और वैकल्पिक ऊर्जा

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *