छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सोमवार सुबह भिलाई, दुर्ग और महासमुंद समेत प्रदेश के कई जिलों में एक साथ दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े अधिकारियों और व्यापारियों के परिसरों पर की गई है।

सुबह-सुबह जब टीमों ने दस्तक दी, तो स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच छापेमारी चली, जिसमें दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लेन-देन से जुड़े अहम सबूत जब्त किए गए हैं। EOW की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जो कथित घोटाले में संलिप्त लोगों की कुंडली खंगालने की तैयारी का संकेत देती है।

जांच एजेंसी का फोकस उन वित्तीय लेन-देन पर है, जिनका संबंध शराब की खरीदी-बिक्री और कमीशन के जरिए हुए कथित भ्रष्टाचार से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिन परिसरों पर छापे मारे गए हैं, वहां से मिली जानकारी को आगे की जांच के लिए केंद्र में रखा जाएगा।

EOW अधिकारियों ने छापेमारी की पुष्टि तो की है, लेकिन विस्तृत जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज है और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ बड़े नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।


By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *