सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के जंगल में हुई, जहां सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में अब तक 02 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और भारी मात्रा में हथियार भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा, और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

बस्तर रेंज में पिछले 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सली ढेर

बस्तर रेंज में पिछले 60 दिनों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। यह सफलता हमारे सुरक्षाबलों के साहस और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस वीरता को सलाम करते हुए कहा कि यह सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

डबल इंजन सरकार की ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ कड़ा रुख

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई और तेज हो गई है। इस अवधि में सिर्फ 13 महीनों में 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से अंत किया जाएगा और इस दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *