भाजपा नेत्री और रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे को अपने बेटे की हरकत पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल उनके बेटे ने सड़क पर बर्थडे मनाने और केक काटने का कारनामा किया था। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल गुम

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिया था कि सड़क पर केक काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच, शनिवार को महापौर मीनल चौबे के बेटे का वीडियो सामने आया, जिसमें वह सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए अपना जन्मदिन मना रहे थे।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने सभी के लिए एक समान नियम लागू करने और कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले, सड़क पर बर्थडे मनाने के मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को जेल भी हुई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद महापौर मीनल चौबे ने खेद व्यक्त किया है और अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराएंगी और शहर की जनता से माफी मांगती हैं।

हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही माफी की कोई सार्वजनिक घोषणा की गई है। अब कांग्रेस ने महापौर के बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By Dhirendra Giri Goswami

धीरेंद्र गिरि गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं। उनके पिता रमन गिरि गोस्वामी छत्तीसगढ़ में प्रथम श्रेणी के शासकीय अधिकारी रह चुके हैं। धीरेंद्र गिरि गोस्वामी ने पत्रकारिता के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्होंने टीवी, डिजिटल, प्रिंट और रेडियो मीडिया में 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। अपने करियर में उन्होंने वनइंडिया, खबर भारती, स्वराज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, न्यूज वर्ल्ड और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में संवाददाता और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम किया है। धीरेंद्र ने दूरदर्शन (DD News) में रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज किया है और आकाशवाणी (All India Radio) में युवाओं और बच्चों के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन एवं प्रस्तुति दी है। वर्तमान में वे खबरवीर वेबसाइट के संपादक हैं, जहाँ वे ताज़ा समाचार, गहन विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग प्रदान करते हैं। उनका मुख्य फोकस राजनीति, प्रशासनिक मामलों, सामाजिक मुद्दों और कानूनी विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। धीरेंद्र ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, वकालत (LLB) की पढ़ाई भी पूरी की है, जो उनके विश्लेषण में कानूनी दृष्टिकोण जोड़ती है। वे सामाजिक जागरूकता और समाजोपयोगी मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से लेखन करते हैं। विशेषज्ञता: राजनीति और प्रशासनिक रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, युवाओं और बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *